महेंद्रगढ़ में सतनाली चौक पर बदमाशों ने गोली चला कर 80 हजार की लूट की वारदात को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार सरजीत इंटरनेट एंड फोटोस्टेट एक बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार दो युवकों ने बंदूक के दम पर की लूट को अंजाम दिया। दोनों ने हथियार दिखाकर दुकानदार को एक तरफ होने के लिए कहा तो विरोध करने पर एक राउंड दीवार पर फायर कर दिया। बताया जा रहा है कि वारदात के समय दुकान में 10-12 अन्य व्यक्ति भी मौजूद थे। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी गई।