फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Thu, 29 Oct 2015 12:04 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

बीते दिनों नगूरां गांव में हुई विकास की हत्या के मामले में अलेवा पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। जबकि दूसरे आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

गांव नगूरां निवासी सुनील ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत 26 अक्तूबर को उसके भाई विकास का दो-तीन दिन पूर्व गांव के राजकीय स्कूल के समीप किसी बात को लेकर गांव के ही सोनू व राजा राम के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश के कारण सोनू व राजा राम ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसके भाई विकास को शराब पिलाने के बहाने सोनू के घर बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सोनू व राजा राम ने उसके भाई विकास को शराब पिलाई और बाद में लाठी, डंडों व ईंटों से वारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने घायल को जींद के सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया, जहां से चिकित्सकों ने घायल की गंभीर हालात को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।

पीजीआई मेें उपचार के दौरान उसके भाई की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सोनू व राजा राम के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें