फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: जींद में डेबिट कार्ड बदलकर एटीएम से निकाले रुपये, एक आरोपी काबू

Wed, 04 Jan 2023 04:40 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

आरोपी की पहचान सीसीटीवी फुटेज से की गई। यह लोग गैंग बनाकर एटीएम के आसपास रहते हैं और भोले-भाले लोगों की मदद करने के बहाने पिन देखकर उसका डेबिट कार्ड बदल देते हैं।
विज्ञापन
arrest symbol - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के जींद में एटीएम में पैसे निकलवाने आए एक व्यक्ति का कार्ड बदलकर 50 हजार रुपए निकालने के आरोपी हिसार के कनोह गांव निवासी सोनू को जींद क्राइम ब्रांच की एटीएम फ्राड सैल ने गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जहां से राशि व उसके दूसरे साथी के बारे में पूछताछ की जाएगी। आरोपी की पहचान सीसीटीवी फुटेज से की गई। यह लोग गैंग बनाकर एटीएम के आसपास रहते हैं और भोले-भाले लोगों की मदद करने के बहाने पिन देखकर उसका डेबिट कार्ड बदल देते हैं।

विज्ञापन


शर्मा नगर निवासी संजीत कुमार ने 13 मार्च 2022 को पुलिस में शिकायत दी थी कि उसने बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में खाता खुलवाया हुआ है। 9 मार्च दोपहर को वह रोहतक रोड स्थित एटीएम में पैसे निकालने के लिए गया था। वहां पर पहले से ही एक युवक खड़ा था। उसने कहा कि वह पैसे निकाल देगा, इसलिए एटीएम कार्ड उसे दे दो।

उसने विश्वास करते हुए एटीएम कार्ड उसे दे दिया। इसी बीच एटीएम में एक व्यक्ति आया और कहा कि उसे ज्यादा जल्दी है। इसलिए उसे पहले पैसे निकालने दो। उन्होंने उसे पैसे निकालने दे दिए। फिर वह अज्ञात युवक मशीन में एटीएम कार्ड डालकर पैसे निकालने लगा तो पैसे नहीं निकले।
विज्ञापन


इसके बाद वह एटीएम कार्ड वापस करके चला गया। उसके बाद वह घर आ गया। उसके कुछ ही देर बाद उसके खाते से 2 बार में 50 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले के अनट्रेस होने पर मामला क्राइम ब्रांच को दिया गया।

क्राइम ब्रांच की एटीएम फ्रॉड सैल ने जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। इसके बाद आरोपी सोनू को उसके गांव से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सोनू ने बताया कि इसमें उसका एक साथी कनोह गांव निवासी मनदीप भी शामिल है।

उन्होंने 25 हजार रुपये की राशि देवीलाल चौक के एटीएम और 25 हजार की राशि हिसार के एटीएम से निकाली थी। जांच अधिकारी संदीप ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। जहां से राशि व उसके दूसरे साथी के बारे में पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें