फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी जोड़े ने जहर पीकर किया आत्महत्या का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी जोड़े ने जहर पीकर किया आत्महत्या का प्रयास
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जींद के एक कॉलेज में पढ़ने वाले युवक और युवती ने सोमवार रात नौ बजे गांव खटकड़ के पास जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। सूचना मिलने के बाद उचाना पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों को उचाना के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। इसके बाद परिजनों को सूचना दी। पुलिस को दिए बयान में युवक ने बताया कि उसकी उम्र कम होने के कारण वह प्रेमिका से शादी नहीं कर पा रहा था, इसलिए दोनों ने आत्महत्या करने की सोची। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बहार बताई जा रही है।
जुलाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जैजैवंती गांव निवासी 19 वर्षी युवक सौरभ जींद के कॉलेज में बीए अंतिम साल का छात्र है। उसने अभी फाइनल ईयर का पेपर दिया है। उसी कॉलेज में पढ़ने वाली एक लड़की के साथ उसकी दोस्ती हो गई। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। दोनों ने साथ में जीने-मरने की कसमें खाई। युवक व युवती की शादी में युवक की कम उम्र रोड़ा बन गई। दोनों शादी के लिए उम्र होने का इंतजार नहीं कर सके। युवती उसके पड़ोस के ही गांव की होने के कारण दोनों ने साथ मरने का फैसला लिया। सोमवार सुबह दोनों घर से निकल पड़े। सौरभ ने बताया कि वह मोटरसाइकिल पर लड़की को लेकर जुलाना से जींद के लिए निकला। दोपहर तक वह यहां-वहां घूमते रहे। इसके बाद एक दुकान से धान में डालने वाली जहरीली दवा ली। दोनों फिर गांव खटकड़ के पास जाकर घूमते रहे। रात नौ बजे दोनों ने वहीं पर जहरीली दवा पी ली। आसपास से गुजरने वाले लोगों ने दोनों को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। उचाना थाना प्रभारी राजकुमार मौके पर पहुंचे और दोनों को उचाना के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। रात को ही पुलिस ने दोनों के परिजनों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

किसी को नहीं बताया जिम्मेदार
सौरभ को डॉक्टर राहुल ने बयान देने के लिए फिट बताया। इसके बाद पुलिस ने सौरभ के बयान दर्ज किए। सौरभ ने कहा कि उसकी उम्र कम होने के कारण दोनों की शादी नहीं हो रही थी। इसी कारण उसने जहरीला पदार्थ पी लिया। उसके इस कार्य का कोई जिम्मेदार नहीं है और न ही वह किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई करवाना चाहते।
विज्ञापन

दोनों की हालत ठीक, परिजनों को सौंपे
उचाना थाना प्रभारी राजकुमार ने कहा कि दोनों की हालत फिलहाल ठीक है। दोनों को उनके परिजनों को सौंप दिया। दोनों के परिजनों ने कहा कि वे उन्हें निजी अस्पताल में ले जाएंगे। दोनों के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें