फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी मंडी आढ़ती से बाइक सवार युवकों ने मारपीट कर छीने पैसे

विज्ञापन
विज्ञापन
सब्जी मंडी में आढ़ती से बाइक सवार युवकों ने मारपीट कर छीने रुपये
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। सब्जी मंडी में दुकान पर पांच पर आढ़त का काम करने वाले एक आढ़ती से सुबह पौने पांच बजे दो बाइक सवार युवकों ने मारपीट कर उसकी जेब से 3500 रुपये निकाल लिए। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आढ़ती की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवार दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांधी नगर निवासी प्रवीण कुमार ने कहा कि वह सब्जीमंडी में दुकान नंबर पांच पर आढ़त का काम करता है। सुबह पौने पांच बजे वह अपने घर से सब्जीमंडी के लिए पैदल निकला था। प्रवीण कुमार ने कहा कि जब वह सफीदों रोड पर सेवा सदन के आसपास पहुंचा तो पीछे से बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोकने का प्रयास किया और धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद आरोपियों ने उस पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद दोनों युवक उसकी जेब से 3500 रुपये निकाल कर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने प्रवीण कुमार की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें