राठ। बहू के साथ राठ खरीदारी करने जा रही सास की ट्रैक्टर से गिरकर घायल हो गई। उसे घायल अवस्था में सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने मामले की पुलिस को सूचना दी है।
मझगवां निवासी निशा (60) पत्नी ओमप्रकाश सिंह गुरुवार सुबह करीब 11 बजे अपनी बहू रोशनी पत्नी मानवेंद्र के साथ गांव के कुंवरलाल पाल के गोहांड निवासी एक रिश्तेदार के साथी ट्रैक्टर पर बैठकर खरीदारी करने राठ आ रहीं थी। सास व बहू ट्रैक्टर पर बैठी थी। खड़ाखर गांव के पास सड़क खराब होने पर अचानक वृद्धा ट्रैक्टर से गिरकर पहिये की चपेट में आग गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।
वृद्धा के पति ओमप्रकाश ने बताया कि हादसे के बाद चालक ने बहू को नीचे उतार दिया और ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। हादसे की सूचना पर राहगीरों का जमावड़ा लग गया। आननफानन में महिला को सीएचसी लाया गया।
जहां पर चिकित्सकों ने वृद्धा को मृत घोषित कर दिया। महिला के पति ने बताया कि गांव के कुंवरलाल पाल के गोहांड निवासी रिश्तेदार गांव में रहकर ट्रैक्टर से माल भाड़ा ढोने का काम करता है। वृद्धा की मौत पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। उसके दो पुत्र पुष्पेंद्र सिंह और मानवेंद्र सिंह हैं।
राठ मझगवां मार्ग पर खड़ाकर गांव के पास हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो