फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के बयान पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
लघुसचिवालय पुलिस चौकी के पास पुतला जलाकर रोष जताते कांग्रेसी। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। दो दिन पहले उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई घटना व प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के बयान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास धरना दिया और सरकार का पुतला फूंककर नारेबाजी की।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता रोहित दलाल, रणबीर पहलवान, कर्मपाल शास्त्री व पूर्व जिला पार्षद दिनेश डाहौला के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता लघु सचिवालय पहुंचे। यहां आते ही उन्होंने सबसे पहले सरकार का पुतला फूंका और फिर बापू की प्रतिमा के पास धरना दिया। इसके बाद डीसी कार्यालय तक प्रदर्शन करते हुए उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने व हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की।
प्रशासन के फूले हाथ पांव
दरअसल कांग्रेसियों द्वारा पहले से प्रदर्शन की कोई सूचना नहीं दी गई थी। इसके बाद सुबह करीब साढ़े 11 बजे कांग्रेसियों ने लघु सचिवालय के अंदर पुलिस चौकी पास पुतला जलाया तो प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें