सुशीला जांगड़ा को सम्मानित करते संस्था के सदस्य।
- फोटो : Jind
जींद। बाल भवन में आयोजित अखिल भारतीय राज साहित्यकार अलंकरण समारोह 2021 में साहित्य के क्षेत्र में बेहतर रचना व साहित्य उपलब्धियों के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यरत सुशीला जांगड़ा को हिंदी साहित्य भूषण सम्मान 2021 से सम्मानित किया गया।
अखिल भारतीय राज साहित्य मंच हिसार द्वारा जींद के बाल भवन में रविवार को अखिल भारतीय राज साहित्यकार अलंकरण समारोह 2021 का आयोजन किया गया। इसमें साहित्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। जिसमें मंच की अध्यक्ष राजबाला व मुख्यातिथि राजकुमार गोयल ने सुशीला जांगड़ा को साहित्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने पर सम्मानित किया। इससे पहले भी साहित्य प्रेरक संस्था द्वारा 23 अक्तूबर को संस्था के 61वें स्थापना दिवस पर सुशीला जांगड़ा को रामप्यारी वर्मा स्मृति साहित्य श्री सम्मान से सम्मानित किया गया था।