हिसार से सेना की टुकड़ी ने राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करवाया। मंजीत शुक्रवार शाम को घर आए थे, रविवार रात बांस गांव के पास हादसे में बने अकाल काल का ग्रास। बाइक पर दिल्ली ड्यूटी पर जा रहे थे।
रविवार को हिसार जिले में बास गांव के पास ट्रक की टक्कर से अकाल काल का ग्रास बने धमताना निवासी मंजीत का राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। 26 वर्षीय मनजीत नौसेना में सिपाही के पद पर तैनात थे और वे बाइक से ड्यूटी पर दिल्ली जा रहे थे।
विज्ञापन
मनजीत लगभग सात साल पहले भारतीय नौसेना में सिपाही के पद पर नियुक्त हुए थे। उनकी ड्यूटी दिल्ली में थी। वे शुक्रवार रात को घर आया थे और शनिवार शाम को ड्यूटी पर जाने के लिए बाइक पर निकले थे। बास गांव के पास ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
इसके अलावा ट्रक ने एक अन्य बाइक तथा कार को भी टक्कर मारी। हादसे में कार सवार भिवानी निवासी चार लोगों की भी मौत हो गई थी। सोमवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया। हिसार से आई सेना की टुकड़ी ने सलामी देकर मनजीत के शव का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करवाया। मनजीत के पिता सूरजभान, मां दर्शना व पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था। मनजीत अपने पीछे विधवा पत्नी और दो लड़कों को छोड़ गए हैं।