पीड़ित ने जींद पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेती बाड़ी कर अपने परिवार का पेट पालता है। शनिवार को देर रात किसी ने उसकी कंबाइन को आग लगा दी। आग लगने से कंबाइन को काफी नुकसान हो गया।
जींद के गांव बुआना में घर में खड़ी कंबाइन पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने तेल छिड़क कर आग लगा दी। आग लगने से कंबाइन को काफी नुकसान हुआ। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुआना गांव निवासी जोगिंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेती बाड़ी कर अपने परिवार का पेट पालता है। शनिवार को देर रात किसी ने उसकी कंबाइन को आग लगा दी। आग लगने से कंबाइन को काफी नुकसान हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मोटरसाईकिल चोरी करने के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार
जुलाना क्षेत्र के बुराडेहर गांव से मोटरसाईकिल चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बुराडेहर गांव निवासी बिजेंद्र ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 6 जून को गांव से उसकी माेटरसाईकिल चोरी हो गई ही। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसी मामले की जांच करते हुए पुलिस ने भकलाना गांव निवासी आशीष को गिरफतार कर लिया है।