जींद। शहर की एक कॉलोनी की 24 वर्षीय युवती का अपहरण कर दुष्कर्म करने और बंधक बनाने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शहर की एक कॉलोनी की महिला ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 अगस्त को उसकी 24 वर्षीय बेटी का कॉलोनी से ही अशलम, दीशु और रवि कश्यप ने अपहरण कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। तीनों ने उसको बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। डीएसपी पुष्पा खत्री ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों को नामजद कर उनके खिलाफ अपहरण करने, दुष्कर्म करने और बंधक बनाने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद