फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षक की वर्दी फाड़ने और जवान से मारपीट के मामले में किसानों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। तीन नवंबर को जींद में अपने कार्यालय में आए उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का किसानों ने विरोध किया था। इस दौरान किसानों ने एक निरीक्षक के साथ हाथापाई करते हुए उसकी वर्दी फाड़ दी थी। इसके अलावा एक आईटीबीपी जवान पर डंडे से वार किया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। सिविल लाइन थाना पुलिस ने इस संबंध में निरीक्षक की शिकायत पर कुछ किसानों को नामजद करते हुए कुछ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हालांकि कोई भी पुलिस अधिकारी इस बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

बताते चलें कि तीन नवंबर को दोपहर तीन बजे उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला अर्बन इस्टेट स्थित अपने कार्यालय में आए थे। उनके आने से पहले ही काफी संख्या में खटकड़ टोल प्लाजा से किसान यहां पहुंच गए थे। इस दौरान किसानों ने नारेबाजी की। जब दुष्यंत चौटाला की गाड़ी उनके कार्यालय के बाहर पहुंची तो यहां पास के पार्क से काफी संख्या में किसान यहां पहुंच गए। एक किसान ने एक लाठी दुष्यंत चौटाला की गाड़ी पर मारने की कोशिश की। इस लाठी को निरीक्षक शरणजीत सिंह ने पकड़ लिया और लाठी गाड़ी पर लगने से रोक दी। इसके बाद किसानों ने निरीक्षक शरणजीत सिंह के साथ हाथापाई करते हुए उनकी वर्दी फाड़ दी। वहीं, जब किसानों को रोकने का प्रयास आईटीबीपी के जवान कर रहे थे तो एक किसान ने आईटीबीपी जवान विनोद के गुप्तांग पर लाठी मार दी। इससे विनोद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
मुकदमा दर्ज, की जा रही पहचान
एसपी नरेंद्र बिजरानिया ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मौके से वीडियो व फोटो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। इसके बाद ही उन लोगों के नाम जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन

किसानों के साथ करेंगे चर्चा
संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य कैप्टन भूपेेंद्र जागलान ने कहा कि हमारे पास भी इस प्रकार की सूचना आई है। अभी तक पुलिस ने नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं। इस विषय पर खटकड़ टोल पर किसान नेताओं के साथ चर्चा की जाएगी। जो भी फैसला होगा, उसके अनुसार ही आगे की रणनीति बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें