फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन की छुट्टियों से नहीं मिल रहा कैश

Sun, 26 Feb 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
विज्ञापन
दिवानखाना मार्केट में बिना कैश खुला एसबीआई एटीएम - फोटो : jind
विज्ञापन
शुक्रवार को महाशिवरात्रि, महीने के आखिरी शनिवार को बैंकों की छुट्टी और फिर रविवार। लगातार तीन दिन बैंक बंद रहने से लोगों को फिर से नोटबंदी के दिन याद आ गए। हालांकि, बैंक और एटीएम से अब 50 हजार रुपये की नकदी निकल रही है, लेकिन लगातार तीन दिन की छुट्टी होने से लोगों को कैश नहीं मिल सका। ऐसे में लोग एटीएम दर एटीएम भटकते नजर आए।
विज्ञापन


जिले में कुल 131 एटीएम बूथ और 137 बैंक शाखाएं हैं। तीन दिन की लगातार छुट्टी होने से हर जगह से कैश मिलना बंद हो गया। हालांकि, एटीएम शुक्रवार रात तक ही दम तोड़ चुके थे। शनिवार को सिर्फ एक ही एटीएम में कैश डाला गया, जिससे वहां लोगों की भीड़ नजर आई।

एटीएम में नहीं पैसे 
शहर के अधिकतर एटीएम मशीनों में पैसे नहीं है। इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, अधिकतर एटीएम मशीन बंद पड़ी है। घर में पैसे की बहुत जरूरत है, लेकिन मिल नहीं रहे हैं। अब उधार लेनी पड़ेगी।
विज्ञापन

अमित कुमार

एटीएम बंद होने से हो रही परेशानी
अधिकतर एटीएम बंद हैं। आज बहुत जरूरी पैसे निकलवाने हैं, जो एटीएम खुले उस एटीएम में कैश नहीं, इससे काफी परेशानी हो रही है। मैं करीब दस एटीएम पर गया हूं, लेकिन कहीं भी कैश नहीं है। इससे काम प्रभावित हो रहा है।
रणधीर सिंह

रहती है कैश की दिक्कत
अभी तक सामान्य दिनों में भी सभी एटीएम नहीं चले हैं, अधिकतर एटीएम में बैंक स्वयं कैश डालते हैं। ऐसे में छुट्टी होने के कारण कैश नहीं डल पाता। कुछ बैंकों में एजेंसी भी कैश डालती हैं। यहां देर-सवेर कुछ एटीएम में कैश आता है।
विज्ञापन

एमके झा, एलडीएम
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें