जींद। बाइक में पेट्रोल डालने से मना करने पर पंप सेल्समैन को कुर्सी मारकर घायल करने के आरोपी बराड़ खेड़ा गांव निवासी सन्नी को सिविल लाइन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया।
जहां से अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया। शहर की एंप्लॉइज कॉलोनी निवासी रविंद्र ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह जेल के पास पेट्रोल पंप पर सेल्समैन के तौर पर कार्य करता है। 16 जुलाई की रात को करीब 2 बजे युवक सन्नी और उसके दो अन्य दोस्त बाइक पर आए।
उन्होंने बाइक में पेट्रोल डालने के लिए कहा था। इस पर उसने पेट्रोल डालने से मना कर दिया था और जब उसने वहां से जाने को कहा तो उसके साथ मारपीट करते हुए पास में रखी कुर्सी से हमला कर दिया था। डीएसपी साधुराम ने बताया कि मामले में बराड़ खेड़ा गांव के निवासी सन्नी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। संवाद