फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी आधार कार्ड और जाली हस्ताक्षर कर आरोपी की जमानत करवाने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। फर्जी आधार कार्ड दिखाकर और जाली हस्ताक्षर कर एक मामले में आरोपी की जमानत कराने के आरोपी रोहतक के धर्मबीर नंबरदार को सिविल लाइन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

छह मार्च 2020 को सीजेएम के रीडर प्रवीण ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि सोनीपत जिला के गांव जोली निवासी रवि जो कि रोहतक के मॉडल टाउन में रहता है। उसका मामला सीजेएम कोर्ट जींद में विचाराधीन था। 15 दिसंबर 2017 को रोहतक के धर्मबीर नंबरदार तथा एक अन्य व्यक्ति ने फर्जी आधार कार्ड और जाली हस्ताक्षर कर रवि की जमानत करवा ली। इसके बाद जांच में पता चला कि धर्मबीर नंबरदार और एक अज्ञात व्यक्ति ने फर्जी हस्ताक्षर और फर्जी आधार कार्ड का प्रयोग कर रवि की जमानत करवाई थी। इस पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने धमबीर नंबरदार और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच अधिकारी एसआई बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी धर्मबीर नम्बरदार को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें