फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों की भिड़ंत में महिला की मौत, पति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। मामा के घर से होली खेलकर आ रहे पति-पत्नी की मोटरसाइकिल में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पति घायल हो गया। उसको झज्जर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव का झज्जर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। महिला की पहचान गांव निलोठी निवासी स्वीटी पत्नी विशाल के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

स्वीटी पति विशाल के साथ अपने मामा के घर जिला गुरुग्राम के गांव घोसगढ़ जमालपुर गई थी। बुधवार को जब वे बाइक से लौट रहे थे तो बादली में केएमपी पुल के पास उनकी मोटरसाइकिल में एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में स्वीटी वाहन से बुरी तरह कुचल गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया। दुर्घटना में विशाल को चोटें आई हैं। राहगीरों की मदद से झज्जर के अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्वीटी के शव का झज्जर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घायल विशाल की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बताया गया है कि 19 वर्षीय स्वीटी की शादी बीते वर्ष ही 17 दिसंबर को हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें