सरसों के साथ-साथ अब गेहूं की बिजाई के लिए भी तैयारियां शुरू हो गई है। गेहूूूं के बीज बिक्री केंद्रों पर बीज की आवक शुरू हो गई है। हालांकि फिलहाल कापी कम किसान गेहूं का बीज खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं। विभाग की ओर से किसानों के लिए सरकारी खरीद केंद्रों पर बिजाई के लिए बीज उपलब्ध करवा दिया गया है, लेकिन सरसों की बुआई के चलते खरीद केंद्रों से गेहूं के बीज को काफी मात्रा में खरीदा जा रहा है।
कृषि विशेषज्ञों का माने तो फिलहाल किसानों की ओर से सरसों की बिजाई के लिए खेतों को तैयार किया जा रहा है। अक्तूबर में सरसों की बिजाई की जाती है व नवबंर के माह में किसानों की ओर से गेहूं की बिजाई की जाती है। हालांकि सरसों का बीज भी खरीद केंद्रों पर आ चुका है, लेकिन बपंर खरीद किसानों की ओर से नहीं की गई है। सरसों की बुआई के लिए जमीन को तैयार किया जा रहा है। वहीं मौसम परिवर्तन का असर भी देखनें को लगातार मिल रहा है। कई दिनों से मौसम में गर्मी दर्ज की गई है जिसके चलते सरसों की फसल की बुआई काफी हद तक प्रभावित हो रही है। विशेषज्ञों के अनुसार सरसों व गेहूं की फसल की बुआई के दौरान मौसम में नमी व हल्की ठंड जरूरी होती है। शहर की अनाज मंडी स्थित सरकारी खरीद केंद्र पर गेहूं के करीब 625 बैग पहुंच गए हैं, लेकिन इक्का-दुक्का किसानों ने ही अभी तक गेहूं का बीज खरीदा है।
किसानों की ओर से सरसों के लिए जमीन तैयार की जा रही है। गेहूं की बुआई के लिए अभी समय है। किसानों की ओर से सरकारी दुकानों से ही प्रमाणित बीज खरीदा जाता रहा है।
- डॉ. इंद्रसिंह, उपनिदेशक, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, झज्जर।