फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान रेवाड़ी-झज्जर-रोहतक रेल लाइन पर आज रोकेंगे रेल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुढ़ा गांव से होकर गुजरने वाली रेवाड़ी-झज्जर-रोहतक रेल लाइन को किसानों की ओर स सोमवार को रोका जाएगा। लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत के जिम्मेदार लोगों को सजा दिलाने की मांग को लेकर किसान सगंठनों व सयुंक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर पूरे देश में रेल रोको अभियान चलाया जाएगा। किसान नेता तेजबीर सिंह, उमराव सिंह आदि ने कहा कि जिला के गांव गुढ़ा से होकर गुजरने वाली रेलवे लाइन पर किसान सुबह दस बजे से लेकर शाम चार बजे तक रेल लाइन पर धरना प्रदर्शन करेंगे। लखीमपुर खीरी मामले के चलते किसान सगंठनों में रोष व्याप्त है। जिसको लेकर किसान निरंतर मौजूदा सरकार का विरोध कर रहे हैं। किसानों की ओर से तीनों कृषि कानूनों को खत्म करवाने व न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू करवाने के लिए राजधानी दिल्ली के चारों ओर के बार्डरों पर बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें