फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव वाले क्षेत्रों की पहचान की जाए: डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
जलभराव वाले क्षेत्रों की पहचान की जाए: डीसी
विज्ञापन

सरकारी विभागों की जमीन का तैयार होगा डेटा, बनाया जाएगा लैंड बैंक
लघु सचिवालय स्थित कांफ्रेंस हाल में राजस्व संबंधित कार्यों की हुई समीक्षा बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। जिले के सभी गांवों में विभिन्न विभागों की जमीन का डेटा एकत्रित किया जाए, जिससे कि लैंड बैंक तैयार हो सके। डीसी श्याम लाल पूनिया ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को यह निर्देश मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित कांफ्रेंस हाल में राजस्व संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में ऑनलाइन माध्यम से अन्य अधिकारी भी शामिल हुए।
डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन के सूचना तंत्र में पटवारी अहम अंग होते हैं। ऐसे में जिले में घटित होने वाली महत्वपूर्ण घटनाओं की जानकारी जिला प्रशासन तक भेजवाई जाए। अगर किसी घटना को लेकर लापरवाही मिलती है तो संबंधित तहसीलदार उस एरिया के पटवारी से जवाब तलब करेंगे। इसके अतिरिक्त जिले में आबादी के हिसाब से पटवार व कानूनगो सर्कल को लेकर भी रिपोर्ट तैयार की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि बीते दिनों हुई बारिश से भी जिला के विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव के मामले सामने आए हैं। ऐसे में राजस्व विभाग इन एरिया की पहचान करें। इसके अतिरिक्त सभी पटवारियों की डेली उपस्थिति रिपोर्ट भी ली जाएगी, जिससे कि जिलावासियों को अपने कार्यों को लेकर किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने बैठक में रेवेन्यू रिकवरी, एमएसीटी, कोर्ट फाइन, स्टैंप ड्यूटी आदि की समीक्षा करते हुए सभी तहसीलदारों को इन कार्यों की नियमित रिपोर्ट लेने के निर्देश दिए। सभी एसडीएम अपने एरिया में इस कार्य की मॉनिटरिंग भी करेंगे। इस अवसर पर झज्जर की एसडीएम शिखा, बेरी के एसडीएम रविंद्र कुमार, बादली के एसडीएम विशाल कुमार, डीआरओ प्रमोद चहल, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अमित बंसल आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें