हरियाणा के झज्जर में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष और बेरी विधानसभा क्षेत्र से दो बार चुनाव लड़ चुके विक्रम कादयान ने पार्टी छोड़ने के बाद रविवार को पाना चुल्याण में स्थित वाटिका में समर्थकों के साथ बैठक की। बैठक में बेरी और आसपास क्षेत्र के कार्यकर्ता शामिल हुए।
बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में विक्रम कादयान ने कहा कि पार्टी की तरफ से टिकट कटने के बाद करीब 10 दिन कोई विरोध नहीं किया, लेकिन पीड़ा है कि बेरी विधानसभा क्षेत्र को नजरअंदाज किया गया और बाहरी प्रत्याशी को टिकट दिया गया। समर्थकों ने कहा कि विक्रम कादयान जो फैसला लेंगे, वह मंजूर होगा। अगले 2-3 दिन में फैसला हो जाएगा।