फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar: धूमधाम से किया गया गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन, भक्तों ने गजानन को दी विदाई

Sun, 15 Sep 2024 08:28 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

विसर्जन से पूर्व रविवार को एक शाम गणपति के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
झूमते भक्त। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झज्जर में गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों के साथ मंदिर बाबा कांशीगिरि में तीसरे श्री गणेश महोत्सव का पूजा-अर्चना के उपरांत नौवें दिन गणपति जी की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। शोभायात्रा निकाल कर भगवान गणेश को विदाई देने काफी संख्या में पुरुष, महिला एवं बच्चे शामिल हुए। मूर्ति विसर्जन के लिए फूलों से सजाई गई।

विज्ञापन


पालकी में गणेश जी को शोभायमान करते हुए मोबाइल डीजे व ढोल के साथ यह शोभा यात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर नगर पार्षद एवं प्रधान हिमांशु हंस के कार्यालय से होते हुए बेरी रोड स्थित नहर के जल में गणेशजी की प्रतिमा का आरती पूजन कर विसर्जन किया। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने नाच-गाकर गणपति बप्पा का विसर्जन किया। शोभायात्रा में बज रहे विदा हो रहे गणपति लाला.. भजन व भक्ति गीतों पर श्रद्धालु नाचते हुए एक दूसरे पर रंग गुलाल उड़ा रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान श्रद्धालुओं ने गणपति को अगले वर्ष फिर आने का निमंत्रण दिया। सुधांशु हंस ने बताया कि श्री वीर हनुमान और महिला सेवा समिति द्वारा आयोजित गणपति महोत्सव नारी शक्ति को समर्पित कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ। विसर्जन से पूर्व रविवार को एक शाम गणपति के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पंडित पवन कौशिक ने कहा कि गणेश जी ज्ञान, बुद्धि और समृद्धि का भंडार व सर्व -सिद्धियां देने वाले है। श्रद्धालुओं ने गणेश उत्सव को हर्षोल्लास से मनाया। इसमें भजन और बधाईयो से मंदिर गूंज उठा। श्रद्धालुगण भजनों पर झूमते रहे।
विज्ञापन


पं. पवनकौशिक, देवेश शर्मा, पंकज भारद्वाज, लक्ष्य वर्मा, हरीश अरोड़ा, योगेश रंजन सहित भजन गायकों ने गणपतिजी गणेश नू मनाइयें सारे काम रास होणगे... लक्ष्य वर्मा ने गुरुदेव दया करके चरणों मे जगह देना.. गणपति गणेश को उमापति महेश मेरा प्रणाम है.. देवेश शर्मा ने तेरी जय हो गणेश भजन प्रस्तुत कर उपस्थित श्रद्धालुओं को नाचने पर कर दिया।

आरती के उपरांत गणेश जी को भोग लगाकर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा के भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रधान हिमांशु हंस, उपप्रधान राजकुमार चुघ, वीके शर्मा, भारत भूषण नंदा, मनोज चुघ, सतीश वर्मा, कमललता शर्मा, आशा नागपाल, विकास नरुला, हर्ष चावला, संगीता वर्मा, पूनम छाबड़ा, कोमल-पूनम चुघ, डॉ. रूपचंद- संतोष अरोड़ा, नारायण सलूजा, जगदीश कटारिया, रमेश लखेरा, डिम्पल-जितेंद्र वर्मा, प्रवीण सुखीजा, संजय मक्कड़ मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें