फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर से लोहे के गाडर चोरी करते दो युवक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। नेशनल हाईवे 334 बी पर स्थित गिरावड़ गांव के मंदिर से लोहे के गाडर चोरी करते हुए गाड़ी सहित दो युवकों को काबू किया गया है। जबकि मुख्य आरोपी फरार होने में कामयाब हो गया। ग्रामीणों ने युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल तक इस संबंध में मामला दर्ज नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

वीरवार की सुबह कुछ लोग गिरावड़ गांव में सड़क के साथ स्थित हनुमान मंदिर में लोहे के पुराने गाडर गाड़ी में लोड कर रहे थे तो वहां पर कुछ ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों ने पूछा तो मुख्य आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया और गाड़ी चालक व एक अन्य युवक को काबू कर लिया गया। मामले की जानकारी पुुलिस को दी गई। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर मौका मुआयना किया और गाड़ी व युवकों का अपने साथ पुलिस थाने ले गई।
गाड़ी चालक ने पुलिस को बताया कि झज्जर के सिलानी गेट से गाड़ी को 500 रुपये में बेरी के लिए किराए पर करके ले जाया गया था, लेकिन आरोपी मौका पाकर फरार हो गया।
विज्ञापन

वर्जन
फिलहाल तक इस संबंध में शिकायत न मिलने के कारण मामला दर्ज नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गाड़ी व गाडर पुलिस थाने लाए गए हैं। मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

- शेर सिंह, निरीक्षक, थाना दुजाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें