फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident on KMP: सड़क पर खडे़ ट्रक से टकराई पिकअप, चालक समेत दो की मौत, शामली के निवासी थे दोनों

Sun, 26 Jun 2022 08:11 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बादली, झज्जर (हरियाणा)

सार

केएमपी पर बुपनियां गांव के पास हादसा हुआ है। एक घायल का उपचार चल रहा है। दोनों मृतक यूपी के शामली जिले के रहने वाले हैं। मृतक ट्रक चालक के परिजनों ने ट्रक चालक पर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के झज्जर जिले के बादली क्षेत्र में कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस वे (केएमपी) पर गांव बुपनियां के निकट सड़क पर खडे़ ट्रक से आम से भरी पिकअप की जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें पिकअप चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य का गंभीर हालत में उपचार चल रहा है। मृतक चालक के परिजनों ने ट्रक को गलत ढंग से रास्ते में खड़ा करने का आरोप लगाकर उसके चालक पर केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


उतर प्रदेश के जिला शामली के गांव कसेरवां कलां निवासी विपिन पुत्र गंगा बिशन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पिकअप गाड़ी पर कसेवरा निवासी गौरव पुत्र कृष्ण चालक है। शनिवार को गौरव शामली जिले के टपराना गांव से गाड़ी में आम भरकर गुरुग्राम जा रहा था।

गाड़ी में कसेरवा गांव के ही नितिन और अमजद थी थे जो गाड़ी खाली कराने जा रहे थे। शनिवार आधी रात के बाद साढ़े बारह बजे केएमपी पर बुपनियां गांव में पेट्रोल पंप के निकट सड़क पर गलत तरीके से खड़े एक ट्रक में पिकअप की टक्कर हो गई। जिससे पिकअप चालक गौरव और साथ बैठे अमजद और नितिन को गहरी चोटें आई।
विज्ञापन


तीनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां गौरव और नितिन को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया । अमजद का पीजीआई रोहतक में उपचार चल रहा है। पुलिस ने विपिन की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की दी। मृतकों के शव पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

ये रही हादसे की मुख्य वजह
मृतक के परिजनों का आरोप है कि सड़क पर ट्रक गलत ढंग से खड़ा हुआ था। उसके चालक ने उसका इंडीकेटर भी चलाया हुआ था। इस कारण सड़क पर खड़ा ट्रक नजर नहीं आया और  पिकअप की टक्कर हो गई। इस हादसे की यही मुख्य वजह रही है। यदि चालक सड़क पर ट्रक खड़ा नहीं करता या उसका इंडीकेटर चला देता तो ये हादसा नहीं होता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें