फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन: आंदोलनकारियों के पड़ाव में दो घंटे के अंतराल में दो किसानों की मौत, पोस्टमार्टम में पता चलेगा कारण

Fri, 29 Oct 2021 12:11 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

तीन कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर किसान बैठे हुए हैं। टीकरी बॉर्डर और कुंडली बॉर्डर पर किसानों का पड़ाव कईं किलोमीटर में है। आंदोलन के दौरान कईं किसान अपनी जान गवां चुके हैं। गुरुवार को भी बहादुरगढ़ में किसानों के धरनास्थल पर दो किसानों की मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के बहादुरगढ़ में दिल्ली-रोहतक बाईपास पर नयागांव चौक के निकट गुरुवार शाम को दो घंटे के अंतराल में एक ही गांव के दो किसानों की मौत हो गई। दोनों की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम शुक्रवार को होगा। दोनों किसानों के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। फिलहाल अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों की मौत हार्ट फेल होने से हुई होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


पंजाब के बठिंडा के गांव पट्टी माना जेठुके निवासी धर्म सिंह पुत्र दलबारा सिंह और रिपन सिंह पुत्र धन सिंह कुछ दिनों से आंदोलन में भाग लेने आए हुए थे। धर्म सिंह की उम्र करीब 55 साल और रिपन सिंह की उम्र 50 साल थी। ये दोनों बाईपास पर नयागांव चौक के निकट बिजली पोल नंबर 166 के पास अपने गांव के टेंट में ठहरे हुए थे। यहां भोजन करके टेंट में लेटे थे।

गुरुवार शाम करीब 4 बजे अचानक रिपन सिंह की मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। करीब दो घंटे बाद उसी तंबू में धर्म सिंह की भी मौत हो गई। साथी किसानों ने उसकी मौत की सूचना एचएल सिटी चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। स्वजनों को भी इसकी सूचना दी गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : 11 माह बाद खुलेगा रास्ता: टीकरी बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस ने हटाए बैरिकेड, शुक्रवार को हो सकता है एक तरफ का यातायात बहाल
विज्ञापन


एचएल सिटी पुलिस चौकी प्रभारी गौतम ने बताया कि बाईपास पर दो किसानों की मौत हुई है। उनकी मौत के कारणों का पता नहीं लग सका है। किसानों की मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम के बाद होगा। शुक्रवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम होगा। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही इस मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें