झज्जर। एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस चौकी मातनहेल की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है।
चौकी प्रभारी मातनहेल सहायक उप निरीक्षक देवेंद्र ने बताया कि गांव मातनहेल में जानलेवा हमले की वारदात में वांछित तीन आरोपियों को काबू किया गया है। जय भगवान निवासी मातनहेल ने बताया कि वह मातनहेल में फल फ्रूट की रेहड़ी लगाता है। 14 दिसंबर 2021 को शाम के समय वह बचा हुआ फल अपने गोदाम में रख रहे थे। उसी समय एक गाड़ी में सवार 5-6 व्यक्ति आए। उनमें से एक व्यक्ति नीचे उतरकर आया और सेब देने को कहा। उसने कहा कि अब दुकान बढ़ा दी है और आप आगे जाकर किसी और दुकान से खरीद लो। इसी बात को लेकर उन्होंने फरसा व रॉड से हमला कर दिया। उसके बेटे ने आवाज लगाई तो पड़ोस के व्यक्ति छुड़ाने के लिए आए तो सभी अपने हथियार सहित कार में बैठकर मौके से भाग गए। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना साल्हावास में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि चौकी में तैनात सहायक उप निरीक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को काबू किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पूछताछ में पहचान भगत सिंह व अजय निवासी महराना व साहिल निवासी मातनहेल के तौर पर हुई। पकड़े गए आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में जानलेवा हमला करने की वारदात के संबंध में खुलासा किया।