फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहे के बल पर शराब और नकदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। गोच्छी-शेरिया मार्ग पर बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े शराब ठेके पर पिस्तौल के बल पर नकदी, शराब लूटने की वारदात को अंजाम दिया है। लूट की सूचना मिलने पर बेरी थाना प्रभारी सुंदर पाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बाइक सवार बदमाशों को पकड़ने के लिए जिले में नाकेबंदी की गई, लेकिन देर शाम तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा पाया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव गांगटान निवासी विक्की ने बताया कि शेरिया गांव में शराब ठेका खोल रखा है। शुक्रवार को दोस्त विजय के साथ ठेके पर बैठा था। सुबह करीब 11 बजे एक बाइक पर तीन युवक शराब ठेके के बाहर आकर रुके। उनमें से एक लड़का बाइक पर बैठा था और दो लड़के से बाइक से उतर कर ठेके पर आए। उन्होंने उसको पिस्तौल दिखाते हुए चार बोतल शराब व गल्ले से 5800 रुपये निकाल लिए। इसके बाद तीनों युवक बाइक से शेरिया की तरफ भाग गए। ठेके पर लूट की सूचना पुलिस को दी गई।
- वर्जन
गांव गोच्छी-शेरिया मार्ग पर ठेके पर लूट की सूचना मिली थी। बाइक पर सवार तीन युवकों ने ठेके पर वारदात को अंजाम दिया है। पिस्तौल के बल पर ठेके से 58 सौ रुपये नकदी व शराब की 4 बोतल लूटने की सूचना मिली थी। बाइक सवार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। - सुंदरपाल, थाना प्रभारी, बेरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें