फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़: KMP पर खडे़ कैंटर से टकराई पिकअप, चालक की मौत, बेटा घायल

Sat, 09 Jul 2022 10:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

गलत ढंग से कैंटर खड़ा करने के आरोप में कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। मृतक की पहचान रोहतक के गांव बलियाना निवासी तेजबीर के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के बहादुरगढ़ में केएमपी एक्सप्रेस वे पर आसौदा टोल प्लाजा के नजदीक खड़े कैंटर से एक पिकअप टकरा गई। हादसे में पिकअप सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसका बेटा घायल हो गया। घायल की शिकायत पर कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। मृतक की पहचान रोहतक के गांव बलियाना निवासी तेजबीर के तौर पर हुई है। 

विज्ञापन


तेजबीर का बेटा पिकअप गाड़ी चलाता है। शुक्रवार को दोनों पिता-पुत्र किसी काम के सिलसिले में गुरुग्राम गए थे। देर रात को घर की ओर वापस चल दिए। जब केएमपी पर आसौदा टोल के नजदीक पहुंचे तो यहां सड़क किनारे एक कैंटर से इनकी पिकअप टकरा गई।

इस भीषण टक्कर में पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। राहगीरों को इसमें दोनों लहूलुहान मिले। दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने तेजबीर को मृत घोषित कर दिया। वहीं हर्ष का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


सूचना पाकर आसौदा थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। दोनों वाहन कब्जे में ले लिए। घायल युवक हर्ष के बयान पर पुलिस ने कैंटर चालक पर केस दर्ज किया है। हर्ष का आरोप है कि सड़क पर कैंटर बेहद बेतरतीब ढंग से खड़ा था। कोई दिशा सूचक नहीं लगाया था और न ही इंडिकेटर चालू थे।

चालक की लापरवाही के कारण हादसा हुआ और उसके पिता की जान चली गई।  पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। गाड़ी के नंबरों के आधार पर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।

जल्द ही उसे काबू किया जाएगा। बता दें कि केएमपी पर पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। आमतौर पर वाहन सड़क किनारे खड़े कर दिए जाते हैं। सड़क पर खड़े ये वाहन हादसे का कारण बनते हैं। इस तरह से इलाके में कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें