फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रेन में मिले महिला के शव की हुई शनाख्त

विज्ञापन
पीजीआई रोहतक में होगा शव का पोस्टमार्टम। - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
चार दिन पहले सिद्धीपुर लोवा के नजदीक ड्रेन में मिले महिला के शव की रविवार को शनाख्त हो गई। ये शव गांव सिद्धीपुर लोवा निवासी सोनाली उर्फ सोनी का है। उसकी हत्या के बाद शव को पत्थर से बांधकर ड्रेन में फेंका गया था। सोनाली के परिजनों ने सुसराल वालों पर हत्या के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि 4 दिन पहले सिद्धीपुर लोवा ड्रेन में क्षत-विक्षत हालत में एक महिला का शव मिला था। उसकी हत्या करके पत्थर बांधकर शव को ड्रेन में फेंका गया था। थाना सदर पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या व शव को खुर्द-बुर्द करने के आरोप में केस दर्ज किया था। पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने भी घटनास्थल का जायजा लेते हुए पुलिस अधिकारियों को जल्द से जल्द महिला की पहचान कर हत्यारोपियों को पकडने के निर्देश दिए थे। थाना सदर पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में महिला की पहचान के प्रयास शुरू किए तो सिद्धीपुर लोवा से एक महिला गायब मिली। गहन छानबीन की गई तो लापता महिला और ड्रेन में मिले शव की पहचान सोनाली उर्फ सोनी पुत्री मनोज के रूप में हुई।
समस्तीपुर बिहार के सोनाली के पिता फिलहाल पाटोदा में रहते हैं। सोनाली की शादी करीब एक वर्ष पहले सिद्धीपुर लोवा निवासी विक्रांत के साथ हुई थी। सोनाली पांच बहन-भाईयों में सबसे छोटी थी।
विज्ञापन

परिजनों ने सुसराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका के पिता मनोज ने आरोप लगाया कि उन्होंने कई बार अपनी बेटी से बातचीत करने का प्रयास किया, मगर सुसराल पक्ष के लोग कोई न कोई बहाना बनाकर टालते रहे, उन्हें क्या पता था कि उनकी बेटी हत्या कर दी गई है। सदर थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मृतका की पहचान हो गई है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें