फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध हथियार समेत पकड़े आरोपी ने किया हत्या की वारदात का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईए-1 बकी टीम ने अवैध हथियार साथ जींद के बुड्ढा खेड़ा लाठर निवासी नीरज को एक देसी पिस्तौल व तीन कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में नीरज ने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर पिछले माह गांव बहराना में प्रवीण की हत्या करने की बात कुबूली है।
विज्ञापन

सीआईए वन बहादुरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि मुख्य सिपाही धर्मेंद्र के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने संदेह के आधार पर एक युवक को काबू किया। पकड़े गए युवक की मौका पर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से पिस्तौल व तीन कारतूस मिले। आरोपी ने प्राथमिक पूछताछ में अपने साथियों प्रदीप, रामबीर के साथ मिलकर गांव बहराना निवासी प्रवीण की 5 सितंबर को गोलियां मारकर हत्या करने की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकारी। इस संबंध में थाना दुजाना में मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें