रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर एक व्यक्ति ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। इसकी सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान के प्रयास शुरू किए।
रेलवे पुलिस से जांच अधिकारी एसआई संजय कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि प्लेटफार्म पर किसी व्यक्ति ने ट्रेन से कटकर जान दे दी है। वह मौके पर पहुंचे और उसकी पहचान प्रयास शुरू किए मगर उसके पास से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला जिससे उसकी पहचान संभव हो सके। फिलहाल आसपास की सभी चौकियों व थानों में जानकारी देकर मृतक की पहचान के लिए मदद मांगी गई है। व्यक्ति ने यह कदम किन कारणों के चलते उठाया इसका पता शव की शिनाख्त और जांच के बाद ही पता चल पाएगा।