फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ शहर में मिले अब तक 10 डेंगू केस, किया जा रहा मास सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक शहर बहादुरगढ़ में लोगों को डेंगू का डंक सताने लगा है। आमजन के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग भी अब केस बढने सेे चिंतित है। अब तक शहर में डेंगू के 10 केस निकल चुके हैं। बहादुरगढ़ क्षेत्र में 77 हजार 412 घरों की जांच में 689 घरों में डेंगू मच्छरों का लारवा मिला है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने लारवा नष्ट कर संबंधित परिवारों को नोटिस भी जारी किए हैं।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ-साथ 10 ब्रीडिंग चेकर भी कार्य कर रहे हैं। ये घर-घर जाकर एंटी लार्वा एक्टिविटी कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो बहादुरगढ़ शहर में अब तक 176 डेंगू संभावित सैंपलों की जांच नागरिक अस्पताल स्थित सेंटीनल सर्विलांस लैब में की जा चुकी है। इनमें से कोई केस पॉजिटिव नहीं मिला है बल्कि जो केस पॉजिटिव मिले हैं वे प्राइवेट लैब से आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी अनुसार बहादुरगढ़ शहर में शुक्रवार तक 77 हजार 412 घरों को चेक किया गया है, जिसमें से 689 घरों में डेंगू मच्छरों का लार्वा मिलने पर यहां रहने वालों को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही साथ जिन घरों में डेंगू का लार्वा मिला है उसको तुरंत नष्ट कर दिया गया है।
बढ़ते केसों के साथ-साथ आमजन के साथ स्वास्थ्य विभाग व प्रशासनिक अधिकारी भी चिंतित है। वे लोगों से अपने घरों के आसपास जलभराव नहीं होने देने व डेंगू व मलेरिया मच्छरों का लार्वा नहीं पनपने देने की अपील भी कर रहे हैं ताकि मच्छरजनित बीमारियों की चपेट में आने से लोगों को बचाया जा सके।
विज्ञापन

इन एरिया में मिले केस
बहादुरगढ़ शहर में डेंगू के जो 10 केस निकले हैं उनमें से सेक्टर-9 में एक केस, मॉडल टाउन में एक, दयानन्द नगर में 4, सेक्टर-2 में 2, सेक्टर-6 में 2 केस मिले हैं। जहां-जहां पॉजिटिव केस निकले हैं उसके आसपास के क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीमों की ओर से फीवर मास सर्वे किया जा रहा है। साथ में नगर परिषद बहादुरगढ़ द्वारा उक्त क्षेत्रों के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी फोगिंग की जा रही है ताकि डेंगू, मलेरिया के मच्छर पनपें नहीं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें आमजन को भी मच्छर जनित बीमारियों से बचाव को लेकर जागरूक कर रही है।
शुक्रवार तक पूरे जिले में 19 डेंगू पॉजिटिव केस निकल चुके हैं। इनमें से 10 केस बहादुरगढ़ शहरी क्षेत्र से निकले हैं। जहां भी पॉजीटिव केस मिल रहे हैं उसके आसपास क्षेत्र में फीवर मास सर्वे व फागिंग की गतिविधियां की जाती है। घरों व उसके आसपास के क्षेत्र में जलभराव न होने दें। जहां पानी भरा है वहां मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए दवा जरूर डालें। सप्ताह में एक दिन अपने घर व उसके आसपास विशेष सफाई करें। मच्छर जनित बीमारियों से बचाव को लेकर जागरूक रहें। एडीज मच्छर घरों के अंदर या आसपास ठहरे साफ पानी में पनपता है। इसलिए जरूरी है कि मच्छरों को पनपने से रोकें। -डॉ. सरिता गौरी, डीसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें