फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माजरी में लड़कियों की कबड्डी प्रतियोगिता शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
माजरी गांव में हुई लड़कियों की नेशनल स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता में लड़कियों ने जमकर दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में 40 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता शहीद भगत सिंह कबड्डी क्लब की ओर से आयोजित हुई जिसमें जिसमें लड़कियों के दो वर्ग बनाए गए। दोनों ही वर्गों में लड़कियों की टीमों ने भागीदारी की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के 45 केजी के फाइनल में पाई कैथल और गुभाना माजरी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। पाई ने मैच में शुरू से ही अपनी पकड़ बनाई और मैच को अपने पक्ष में कर लिया। इससे पहले राउंड में इस्माइलपुर और मातन की टीमों ने अगले दौर में प्रवेश किया। जबकि गुभाना-माजरी की टीम ने फाइनल में स्थान पक्का कर लिया। 60 किलोग्राम भार में माजरी की टीम ने लाट को 18 के मुकाबले 25 अंकों से हराया। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला लेकिन माजरी की टीम ने आखिरी क्षणों में जीत हासिल कर ली। इसी प्रकार से पाई ने रढाना की टीम को हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। आधे समय तक दोनों टीमें बराबर रही लेकिन बाद में पाई की लड़कियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अंक हासिल किए और मैच को अपने पक्ष में कर लिया। आयोजकों की ओर से विजेता टीम को 15 हजार और उपविजेता को 11 हजार रुपये नगद दिए जाएंगे। दूसरे वर्ग में 45 किलोग्राम भार की लड़कियां की विजेता को पहला इनाम 2100 रुपये दिया जाएगा। प्रतियोगिता के शुभारंभ विधायक कुलदीप वत्स के भाई ईश्वर वत्स, अंकुर गुभाना, पूर्व पार्षद अमित सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें