रोहद में वारदात स्थल पर जायजा लेते एसपी राजेश दुग्गल। साथ हैं फोरेंसिक विशेषज्ञा।
- फोटो : Bahadurgarh
रोहद बाईपास स्थित एक होटल के पास फाइनेंसर इंद्रजीत की गोली मारकर हत्या की गुत्थी सुलझाने व हत्यारों को पकड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने एसआईटी का गठन किया। सहायक पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीमें गठित की गई हैं।
आसौदा थाना प्रभारी निरीक्षक बाबूलाल ने बताया कि गांव डाबोदा खुर्द के इंद्रजीत की हत्या की वारदात की सूचना पर मौका पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने घटनास्थल का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय निवासियों से वारदात के संबंध में बातचीत की। मृतक के भाई के कथन अनुसार, उसके भाई की हत्या अज्ञात हमलावरों द्वारा की गई। उपरोक्त वारदात के संबंध में थाना आसौदा में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। हत्यारों को पकड़ने व वारदात के खुलासे के लिए थाना प्रबंधक आसौदा, सीआईए प्रथम व द्वितीय बहादुरगढ़ और साइबर सेल को शामिल किया गया है। उपरोक्त मामले को जल्द से जल्द सुलझाने के लिए पुलिस द्वारा हर एंगल से गहन जांच की जाएगी। उपरोक्त वारदात के दोषियों को काबू करने व वारदात को जल्द सुलझाने के लिए पुलिस के स्तर पर हर संभव कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
टीम अधिकारियों को हर एंगल से जांच करते हुए जल्द से जल्द वारदात को सुलझाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक ने सोमवार रात के समय ही घटनास्थल पहुंचकर जायजा लेते हुए यहां मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटाई और एसआईटी को उचित निर्देश दिए।