फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई से अंसतुष्ट छारा के ग्रामीणों ने फिर किया हाईवे जाम

विज्ञापन
छारा में ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे पर लगाया जाम। - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
गांव छारा के बिजेंद्र उर्फ मटरू पहलवान की हत्या को लेकर ग्रामीणों में रोष है। पुलिस की अब तक की कार्रवाई से असंतुष्ट ग्रामीणों ने मंगलवार को फिर छारा टोल के पास झज्जर-सोनीपत नेशनल हाईवे पर छह घंटे जाम लगा दिया। सूचना पर एएसपी अमित यशवर्धन समेत तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और नाराज ग्रामीणों को आश्वासन देकर शांत कराया। जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।
विज्ञापन

बिजेंद्र उर्फ मटरू हत्याकांड में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर ग्रामीणों और पुलिस अधिकारियों के बीच सहमति बनी है। ग्रामीणों ने हत्या में शामिल पांच अन्य आरोपियों के नाम पुलिस को सौंपे। पुलिस ने ग्रामीणों को चार दिन का समय दिया है। वहीं, ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि चार दिन के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह लोग दिल्ली रोहतक नेशनल हाईवे के साथ-साथ केएमपी एक्सप्रेस-वे पर भी जाम लगा देंगे। बता दें कि इससे पहले पुलिस ने मटरू पहलवान की हत्या के एक आरोपी को महज 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने का दावा किया था। जिसमें पता चला था कि गांव के ही तीन युवकों ने नशे की लत को पूरा करने के लिए पहलवान मटरू से रुपयों की मांग की थी और पैसे नहीं देने पर मटरू की हत्या कर उसकी स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर फरार हो गए थे। लेकिन ग्रामीण पुलिस की इस थ्योरी से असंतुष्ट हैं और निष्पक्ष जांच करने व सभी आरोपियों को जल्द पकड़े जाने की मांग की है। मटरू पहलवान की उसके घर से 100 मीटर दूरी पर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह चार बच्चों का पिता था और पांच भाईयों में सबसे छोटा था। गांव में उसका व्यवहार काफी मिलनसार था और सामाजिक कार्यों में भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें