फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाडो की बगिया कार्यक्रम स्थल का किया एसडीएम ने निरीक्षण

विज्ञापन
खानपुर खुर्द गांव में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करती एसडीएम शिखा। - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
झज्जर। आजादी के अमृत महोत्सव व हरियाली तीज के पावन अवसर पर गांव खानपुर खुर्द में बुधवार को लाडो की बगिया ऑक्सीवन का शुभारंभ वर्चुअल रूप से मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगे। लाडो की बगिया के उद्घाटन अवसर पर गांव खानपुर खुर्द में कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसमें क्षेत्र की करीब 500 बेटियां एक साथ पौधरोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगी। लाडो की बगिया के उद्घाटन समारोह के मद्देनजर एसडीएम झज्जर शिखा ने संबंधित अधिकारियों के साथ समारोह स्थल का निरीक्षण किया और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि इस अभियान में एपीसीपीएल के सीईओ असित दत्ता और ट्री मैन देवेंद्र सूरा पर्यावरण की अलख जगाने में प्रशासन को सक्रिय सहयोग दे रहे हैं। एसडीएम ने कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कहा कि वर्चुअल रूप से चंडीगढ़ से मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से वन मंत्री कंवर पाल व सांसद डॉ. अरविंद शर्मा की उपस्थिति में क्षेत्र के लोगों को ऑक्सीवन की सौगात दी जाएगी।
सीएम मनोहर लाल की ओर चंडीगढ़ से वीसी से जिले की बेटियों, धापा ताई, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से सीधा संवाद करते हुए अपना शुभ संदेश भी जिलावासियों को देंगे। एसडीएम शिखा ने बताया कि हरियाली तीज व आजादी अमृत महोत्सव में बुधवार को विख्यात आर्टिस्ट प्रदीप जैलपुरिया सहित विभिन्न शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों की ओर से पर्यावरण के प्रहरी के रूप में बेटियों की सजग भागीदारी थीम के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बेहतरीन प्रस्तुति दी जाएगी। ट्री मैन देवेंद्र सूरा जिला के लोगों के लिए हरा भरा झज्जर बनाने की मुहिम में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणास्रोत बनेगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें