फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएलएन में मिला लापता युवक का शव, रोहतक के गांधी कैंप निवासी रोहित दुआ के रूप में हुई पहचान

विज्ञापन
सामान्य अस्पताल में मृतक के परिजनों से बात करते चिकित्सक व पुलिस। - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
झज्जर। रोहतक के गांधी कैंप से शनिवार की रात को संदिग्ध अवस्था में लापता हुए युवक का शव सोमवार को जवाहर लाल नेहरू कैनाल के पंप हाउस में मिला। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार रोहित दुआ रोहतक की सोरी मार्केट में काम करता था, लेकिन इन दिनों उसने काम छोड़ रखा था। रोहित शनिवार की रात घर से लापता हो गया था। बाद में परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोट रोहतक के पीजीआई थाने में दर्ज कराई। सोमवार की सुबह अकेहड़ी मदनपुर पंप हाउस पर शव पहुंचा तो वहां के कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी।
शनाख्त में शव रोहित का मिला। इसके बाद झज्जर पुलिस ने रोहतक पुलिस को सूचना दी। सूचना के आधार पर रोहतक पुलिस झज्जर पहुंची, इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों ने बताया कि रोहित कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था, जिसके कारण वह घर से निकल गया था। परिजनों का कहना है कि वह अविवाहित था।
विज्ञापन

वर्जन
शव की पहचान रोहतक के गांधी कैंप निवासी रोहित दुआ के रूप में होने के बाद सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। शव परिजनों को सौंप दिया है। सूचना के आधार पर रोहतक पुलिस भी झज्जर पहुंच गई थी।
विज्ञापन

- रामकरण दहिया, पुलिस थाना प्रभारी, साल्हावास।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें