बादली के पास केएमपी एक्सप्रेस वे पर दुर्घटना स्थल का जायजा लेते डीसी श्याम लाल पूनिया।
- फोटो : Bahadurgarh
डीसी श्याम लाल पूनिया ने शुक्रवार को केएमपी एक्सप्रेस वे पर हुए सड़क हादसे पर गहरा शोक प्रकट किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ दुर्घटनास्थल का जायजा लिया और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान बादली के एसडीएम विशाल कुमार सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। डीसी पूनिया ने कहा कि एक घटना में एक ही परिवार के आठ सदस्यों की मौत होने की घटना इंसान को हिला देने वाली है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में उपचाराधीन घायल मां-बेटी के इलाज में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। इसके लिए सीएमओ झज्जर को उचित निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने ट्रक चालकों और दूसरे सभी वाहनों के चालकों को वाहन की गति सीमा सही रखने और यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी, ताकि हादसों से बचा जा सके।