फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी बाग हाल्ट इंटरचेंज मेट्रो स्टेशन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिल्ली-एनसीआर की हार्ट लाइन मेट्रो रेल के नेटवर्क में मेट्रो रेल कारपोरेशन ने लोगों को एक और सौगात दी है। दिल्ली-बहादुरगढ़ को जोड़ने वाली ग्रीन लाइन पर पंजाबी बाग में बनाया गया हाल्ट इंटरचेंज मेट्रो स्टेशन मंगलवार को यात्रियों के लिए खोल दिया गया है। इस स्टेशन का लोकार्पण डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. मंगू सिंह ने किया है। ग्रीन लाइन ब्रिगेडियर होशियार सिंह (बहादुरगढ़) स्टेशन से इंद्रलोक/कीर्ति नगर और पिंक लाइन मजलिस पार्क से शिव विहार तक की इंटरकनेक्टिविटी को यह स्टेशन जोड़ेगा।
विज्ञापन

इस स्टेशन के शुरू हो जाने से ग्रीन लाइन की मेट्रो में सफर करने वाले यात्री पंजाबी बाग पश्चिम हाल्ट स्टेशन पर मेट्रो बदलकर पिंक लाइन की मेट्रो पकड़ सकेंगे। इससे बहादुरगढ़ व मुंडका के यात्रियों को सरोजनी नगर, साउथ एक्सटेंशन, लाजपत नगर मार्केट, एम्स, निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन व आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर पहुंचना आसान हो जाएगा।
पंजाबी बाग में बने इस स्टेशन के ऊपर और नीचे दोनों तरह की आवाजाही के लिए प्लेटफॉर्म स्टील से बनाए गए हैं। यह स्टेशन पंजाबी बाग गोल चक्कर के ऊपर बनाया गया है। ग्रीन लाइन के शिवाजी पार्क और पंजाबी बाग स्टेशनों के बीच प्लेटफार्म बन गए हैं। इस स्टेशन पर बोर्डिंग और डिबोर्डिंग की सुविधा उपलब्ध हो गई है और ग्रीन लाइन व पिंक लाइन के बीच ट्रेनों को इंटरचेंज करने वाले यात्री इस सुविधा फायदा उठाने लगे हैं।
विज्ञापन

यह प्लेटफॉर्म एक फुटओवर ब्रिज के साथ जुड़ा हुआ है, जो प्लेटफॉर्म को पिंक लाइन के पंजाबी बाग वेस्ट मेट्रो स्टेशन से जोड़ता है। इसकी लंबाई 212 मीटर है। डीएमआरसी के मुताबिक ऐसा ग्रीन और पिंक लाइन के बीच इंटरकनेक्टिविटी देने के लिए किया गया है। अब इस स्टेशन से बहादुरगढ़ और अन्य बाहरी दिल्ली क्षेत्रों जैसे मुंडका, नांगलोई से आने-जाने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। इस स्टेशन पर दो लिफ्ट भी लगाए गए हैं जिनकी 26 यात्रियों की क्षमता है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ग्रीन लाइन पर नए इंटरचेंज स्टेशन (पंजाबी बाग पश्चिम स्टेशन) पारंपरिक स्टेशन नहीं है और इसे इंजीनियरिंग चुनौतियों के बावजूद बनाया गया है, ताकि दोनों लाइनों को जोड़ने में मदद हो सके। उन्होंने बताया कि इस स्टेशन में प्रवेश और निकास पिंक लाइन के पंजाबी बाग पश्चिम स्टेशन से ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें