फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर अजीत को प्रॉडक्शन वारंट पर लाई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। 7 मई की देर रात बादली में रंगदारी के लिए सरपंच के घर के बाहर गोली चलाने, सरपंच के पति को जान से मारने की धमकी देने और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने के मामले में पुलिस इसी गांव के निवासी गैंगस्टर अजीत मोटा को दिल्ली जेल से प्रॉडक्शन वारंट पर लाई है। इस मामले में तीन नाबालिगों सहित चार आरोपियों को पहले ही काबू किया जा चुका है।
विज्ञापन

रुपयों के लिए दबाव बनाने की मंशा से फायर करने की वारदात में शामिल एक आरोपी कर्ण को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। वारदात के षड्यंत्र में शामिल गैंगस्टर अजीत उर्फ मोटा को बुधवार को पुलिस दिल्ली की मंडोली जेल से प्रॉडक्शन वारंट पर बहादुरगढ़ लाई। वह वहां अन्य मामलों में बंद था। मोटा को बहादुरगढ़ अदालत में पेश किया गया। जहां से आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। बहादुरगढ़ के डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि 7 मई की रात को बादली में सरपंच सुमन देवी के घर के बाहर फायरिंग की गई। इसी मामले में तीन नाबालिग सहित चार आरोपियों को वारदात के अगले ही दिन काबू कर लिया गया था। इन आरोपियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि उन्होंने यह वारदात जेल में बंद अजीत मोटा के कहने पर की थी। इसी जानकारी के आधार पुलिस ने मोटा को दिल्ली से लाई है।
अजीत उर्फ मोटा गांव बादली का निवासी है। उसके खिलाफ दिल्ली, हरियाणा व अन्य स्थानों पर संगीन मामले दर्ज हैं। जिनमें हत्या, लूटपाट, अपहरण, फिरौती, रंगदारी व हत्या का प्रयास सहित 22 आपराधिक मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। अजीत मोटा पहले से ही मेनपाल बादली व जयपाल टांडा के आपराधिक गिरोह से संबंध रखता है। डीएसपी का कहना है कि रिमांड के दौरान आरोपी से वारदात के संबंध में विस्तृत खुलासा होने और जेल में रहते हुए इस्तेमाल किए गए फोन के बरामद होने की संभावना है। इसी मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए मोटा ने वारदात में शामिल आरोपियों को पैसों को लेकर दबाव बनाने के लिए फायर करने की हिदायत दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें