झज्जर। सरोला गांव से 10 जुलाई को झज्जर दवाई लेने के लिए आए व्यक्ति का आज तक सुराग नहीं लग पाया है। उनके परिजनों ने 12 जुलाई को माछरौली पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया था, लेकिन आज तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया।
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के झेंझाक गांव निवासी बृजेश 10 जुलाई को झज्जर के सरोला गांव से दवाई लेने के लिए शहर में आया था। उसके बाद से आज तक वह घर नहीं पहुंचा है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की हुई है। माछरौली पुलिस थाना प्रभारी रामजस का कहना है कि व्यक्ति की तलाश शुरू की हुई है। अन्य पुलिस थानों में भी इसकी सूचना दी गई है। वहीं उत्तर प्रदेश पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई है।