फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर छह को जल्द मिलेगा नया पावर हाउस, जमीन को मिली मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के लोगों को बेहतर बिजली आपूर्ति मुहैया कराने के लिए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से बिजली आपूर्ति के ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। शहर में फिलहाल तक 33 केवी के 2 पावर हाउस हैं और जल्द ही शहर को एक नए पावर हाउस की सौगात मिलने वाली है। करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सेक्टर छह के पावर हाउस का निर्माण कार्य करीब छह साल से अटका है। अब इसके लिए निगम की तरफ से गुरुग्राम रोड पर 132 केवी पावर हाउस के साथ लगती जमीन पर 33 केवी पावर हाउस के निर्माण के लिए मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने झज्जर के सेक्टर छह 33 केवी का नया पावर हाउस बनाने के लिए करीब छह साल पहले योजना तैयार की थी लेकिन यह योजना जमीन न मिलने की वजह से अधर में लटक गई। हुडा की तरफ से इस पावर हाउस के लिए करीब डेढ़ एकड़ जमीन उपलब्ध नहीं कराई गई। इसके बाद बिजली निगम की तरफ से झज्जर के सेक्टर 9 में इस पावर हाउस का निर्माण करने के लिए योजना तैयार की गई है लेकिन आज तक इस पावर हाउस के लिए भी जमीन नहीं दी गई है। जबकि सरकार की तरफ से इस पावर हाउस का निर्माण करने के लिए मंजूरी पहले ही दी जा चुकी है। अगर हुडा विभाग पहले जमीन दे देता तो इस साल पावर हाउस बनकर तैयार हो जाता।
शहर में होंगे चार पावर हाउस
शहर वासियों को बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए चार पावर हाउस हो जाएंगे। शहर में ग्रुरुग्राम रोड पर 132 केवी, सांपला रोड पर व जहांआरा बाग स्टेडियम के पास 33 केवी के पावर हाउस हैं। नए पावर हाउस के निर्माण के बाद इनका लोड भी कम हो जाएगा। जिससे बिजली कटों से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर छह के पावर हाउस के निर्माण के लिए भूमि को मंजूरी मिल गई है। जल्द ही पावर हाउस के निर्माण के लिए प्रक्रिया शुुरू कर दी जाएगी।
- जितेंद्र नारा, एसई, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें