फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े कपड़े की दुकान से मोबाइल चोरी, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। मेन बाजार स्थित एक कपड़े की दुकान से दिनदहाड़े कपड़ा खरीदने आए एक महिला व व्यक्ति ने दुकान मालिक महिला का मोबाइल फोन चोरी कर लिया। चोरी करने वाली महिला व व्यक्ति की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकान मालिक की शिकायत पर बेरी शहर चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव छारा निवासी कविता ने बताया कि 6 दिसंबर को दोपहर करीब 2 बजे उसकी दुकान पर एक महिला व एक व्यक्ति कपड़ा खरीदने के लिए आए। कपड़ा खरीदने के बहाने महिला ने दुकान में रखा फोन चोरी कर लिया।
विज्ञापन

बाजार में कपड़े की दुकान से फोन चोरी करने की शिकायत मिली है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की गई। सीसीटीवी कैमरे में महिला दुकान से फोन चोरी करते हुए नजर आ रही है। चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

- सुंदरपाल, थाना प्रभारी, बेरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें