फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल से खाना खाकर बाहर से निकले युवक को चाकू मार कर किया घायल

विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल युवक। - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
छुछकवास-मातनेहल मार्ग पर खाना खाने के बाद होटल से निकल रहे दो पक्षों में झगड़ा हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष युवक के साथ मारपीट की और युवक वहां से भाग गया। इस दौरान युवकों ने झगड़े की सूचना छुछकवास निवासी अपने दोस्त अजीत को दी। जब युवक उनके घर के पास से गुजर रहा था तो उन्होंने उस पर चाकू से वार कर दिया। घायल अवस्था में युवक को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार की शाम को हुए झगड़े की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में गांव अच्छेज निवासी अंकित ने आरोप लगाया है कि वह अपने दोस्त अच्छेज निवासी सहिल व राकेश के साथ छुछकवास-मातनेहल मार्ग पर होटल पर खाना खाने के लिए गए हुए थे। जब वहां से खाना खाकर होटल से निकल रहे थे तो गांव मारौत के 4-5 युवकों ने गालीगलौज करते हुए मारपीट की। मारपीट करने के बाद युवकों से बच कर भाग गया। गांव छुछकवास निवासी अजीत ने छुछकवास-मातनेहल मार्ग पर पकोड़े की दुकान कर रखी है। गांव अच्छेज निवासी अंकित को अजीत पहले से ही जानता था। अंकित जब तक कुछ समझ पाता दिनेश ने अंकित की कमर में चाकू से दो वार कर दिए। अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया गया है कि अजीत के पिता हरिकिशन को चोटें आई हुई हैं। जिसको बेरी के नागरिक अस्पताल से पीजीआई रेफर किया गया है।
होटल में खाना खाने के बाद वापस निकल रहे दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। झगड़े में अच्छेज निवासी अंकित को गांव छुछकवास निवासी दिनेश ने कमर में चाकू से वार कर दिया। अंकित के बयान पर छुछकवास निवासी अजीत, दिनेश व मारौत निवासी 4-5 अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुंदरपाल, निरीक्षक, प्रभारी थाना बेरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें