मैं आन पड़ा तेरे द्वार, मैया दर्शन दे ... भक्तों की लगी है कतार, मैया दर्शन दे...। आदि भजनों व माता के जयकारों से धर्मनगरी बेरी पूरी तरह से भक्तिमय दिखाई दी। नवरात्र पर्व पर माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में लगा मेला शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया है। एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन कर उनसे आशीर्वाद लिया और मन्नतें भी मांगी। मेला शांतिपूर्ण संपन्न होने पर प्रशासन ने भी राहत की सांस ली।
अष्टमी के मौके पर शनिवार को दूर-दराज के क्षेत्रों से भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां भीमेश्वरी देवी के दरबार में माथा टेककर मन्नतें मांगी। नवविवाहित जोड़ों ने माता के दरबार में गठजोड़े की जात दी। लोगों ने अपने नवजात बच्चों को मुुडंन भी करवाया। परंपरा अनुसार मां भीमेश्वरी को अष्टमी के दिन मंदिर में पुजारी ने महाआरती की। जब मां को अंदर वाले मंदिर से बाहर वाले मंदिर वाले में लाया गया उस समय हजारों श्रद्धालु मां के दरबार में पूजा-अर्चना के लिए खड़े थे। मंदिर के पुजारी ने मंत्रों के बीच मां को स्नान करवाकर आरती की गई। मां के दर्शनों के लिए हजारों श्रद्धालु शुक्रवार रात से लाइनों में लगाने लगे थे। मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पैदल, नंगे पैर और पेट के बल मंदिर में पहुंचे।
- स्क्रीन से भी मां के दर्शन
कड़ी सुरक्षा के बीच मां को सुबह ढ़ाई बजे माता को अंदर वाले मंदिर से बाहर वाले मंदिर में लाया गया। मां के दरबार में पहले से ही हजारों श्रद्धालु मां के दर्शनों के लिए कतार में लगे हुए थे। प्रशासन ने जगह-जगह स्क्रीन लगवा रखी थी, ताकि कतार में लगे हुए श्रद्धालु मां के दर्शन स्क्रीन पर करते रहे।
-अष्टमी की आरती का अलग महत्व
मंदिर के पुजारी पुरूषोतम वशिष्ट ने बताया कि नवरात्रों में अष्टमी की आरती का अलग महत्व होता है और लाभ भी मिलता है। उन्होंने बताया कि मां भीमेश्वरी का इकलौता मंदिर हैैैैैै जहा मां की मूर्ति एक हैैैैैै मां दो मंदिरों मे विरजमान होती हैैैैैै। मां को सुबह बाहर वाले मंदिर मे लाया जाता हैैैै। जहां मां को स्नान करवाकर आरती की जाती उसके बाद मां के दर्शन भक्तों के लिए खोल दिए जाते हैैैै। वहीं दोपहर को पुजारी गोद मे लेकर कस्बे के अंदर वाले मंदिर मे लाया जाता हैैैैैै जहां मां को भोग लगाया जाता है।
जमकर की खरीदारी
माता भीमेश्वरी देवी के मंदिर परिसर में लगे मेले में माता के दर्शन के लिए आए भक्तों ने अपने बच्चों के लिए खिलौने आदि की जमकर खरीदारी की। महिलाओं ने भी खरीददारी की।
दो महिलाओं से चेन स्नैचिंग, एक स्कूटी चोरी
मेले में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था के बीच बेरी मेले में एक स्कूटी चोरी हो गई। दो महिलाओं की चैन स्नैचिंग भी हुई। थानाध्यक्ष सुंदरपाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर तीनों मामले दर्ज कर लिए गए हैं।
फोटो : 09 बेरी मेले में माता के दर्शन के लिए लाइन में खड़े श्रद्धालु। संवाद- फोटो : Jhjhar