फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

260 डिपो पर 18 और 19 होगा राशन का वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 18 व 19 अगस्त को अन्नपूर्णा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिला के सभी 260 राशन डिपो पर दोनों दिन उत्सव के रूप में मनाए जाएंगे और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत पात्रता अनुसार 5 व 10 किलोग्राम के थैले में गेहूं का वितरण किया जाएगा। जिला प्रशासन ने अन्नपूर्णा उत्सव के मद्देनजर तैयारियां शुरू कर दी हैं और उत्सव के लिए नोडल अधिकारियों को नियुक्त किया जा रहा है। यह जानकारी डीसी श्याम लाल पूनिया ने दी।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि 18 व 19 अगस्त को दोनों दिन जिला में राशन डिपो पर कुल 2 लाख 7 हजार 55 थैलों में राशन का वितरण प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत किया जाएगा। इसमें से 5 किलोग्राम के 40 हजार 202 थैलों में तथा 10 किलोग्राम के एक लाख 66 हजार 853 थैलों में राशन पात्र लोगों तक पहुंचाया जाएगा। दोनों दिन राशन डिपो पर मिट्टी के दीपक जलाकर अंत्योदय की भावना से सरकार की ओर से उठाए गए कदमों का अभिनंदन किया जाएगा। सभी राशन डिपो पूरे दिन खुले रहेंगे व लाभार्थियों को सुचारू रूप से राशन वितरण सुनिश्चित किया जाएगा।
उत्सव के दौरान एएवाई (गुलाबी), बीपीएल (पीले),ओपीएच (खाकी) कार्ड धारकों को प्रति सदस्य पांच किलोग्राम गेहूं अतिरिक्त इस कोरोना महामारी के दौरान मुफ्त दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में इस समय कुल 85134 राशन कार्ड तथा उनमें 370160 सदस्य दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी कार्डधारक को डिपोधारक से परेशानी व शिकायत है तो वह 1950 8 01251-252516 दूरभाष पर संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें