फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के पानी की निकासी की व्यवस्था न होने से लोग परेशान

विज्ञापन
घर में भरे पानी को निकालती महिला। संवाद - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
जिले में इन दिनों की बारिश लोगों के लिए परेशानी का सबब बनने लगी है। ग्रामीण क्षेत्र के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति है। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण लोग परेशान हैं। जिले में अब तक कुल 15.6 एमएम औसतन बारिश हुई है।
विज्ञापन

क्षेत्र में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के आंकड़ों के 4:00 बजे तक यह बारिश दर्ज की गई थी। कबलाना गांव गलियों में बारिश का पानी भरा हुआ है और घरों में भी बारिश का पानी घुस गया है। ग्रामीण अपने घरों से पानी की निकासी में जुटे हुए हैं। बाल्टियों के माध्यम से लोग पानी निकाल रहे हैं। वहीं शहर में रविवार को 25 एमएम बारिश हुई है। नगर परिषद की तरफ से कहा जा रहा है कि खाली प्लाटों में भरा पानी निकालने की जिम्मेदारी नगर परिषद की नहीं है। चौक चौराहों और सड़कों पर पानी की निकासी की जिम्मेदारी नगर परिषद की है।
विज्ञापन

कहां-कितनी हुई बारिश
क्षेत्र का नाम बारिश
झज्जर - 25 एमएम
साल्हावास-14 एमएम
बेरी -20 एमएम
बहादुरगढ़ -13 एमएम
बादली -22.3 एमएम
शहर के चौराहों व सड़कों पर भरने वाले पानी की निकासी बारिश बंद होने के एक से डेढ़ घंटे में निकासी हो जाती है।
- अरूण नांदल, ईओ, नगर परिषद, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें