फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुड़ानी में डहरी क्षेत्र के बाद थली क्षेत्र की सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न

विज्ञापन
छुड़ानी के डहरी और थली क्षेत्र के खेतों में भरा पानी। - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
सिंचाई विभाग की लापरवाही से छुड़ानी गांव के किसानों की 500 एकड़ फसल पहले ही डूब चुकी है। अब पानी निकासी पूरी तरह बाधित होने के कारण सैकड़ों एकड़ फसल में पानी भर गया है। डहरी क्षेत्र के खेतों से होता हुआ पानी अब थली क्षेत्र के खेतों में भी आ गया है फसल भी पानी में समा गई है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि छुड़ानी के खेतों में बहुत अधिक जलभराव के लिए सिंचाई विभाग जिम्मेवार है। केसीबी ड्रेन की सफाई, छंटाई और खुदाई नहीं की। इससे पहले ड्रेन ओवरफ्लो हुई और टूट कर पानी छुड़ानी के खेतों में भर गया। विभाग के मैकेनिकल डिविजन ने 6 पंपसेट निकासी के लिए लगाए। डीसी श्यामलाल पूनिया ने खुद मौका मुआयना किया। कुछ दिन पंप सेट निकासी के लिए चलाए गए, पर अब एक सप्ताह से पंप बंद हैं। किसान अजीत सिंह ने कहा कि बार-बार आग्रह पर भी पंप चालू नहीं किए जा रहे।
सिंचाई विभाग की अधिकारी प्रियंका का इस बाबत कहना है कि केसीबी ड्रेन के किनारे कमजोर हैं और पानी के दबाव के कारण ड्रेन टूटने का खतरा बना हुआ है। इसलिए उच्च अधिकारियों के आदेश पर पंप बंद किए गए हैं। पंप बंद करने का कारण जो भी हो, छुड़ानी गांव के डहरी खेतों से होते हुए पानी अब थली क्षेत्र में जा घुसा है और अगर यही हालत रही तो गांव तक भी पहुंच सकता है। किसान बेल सिंह, लाला, विजय, सुनील का कहना है कि सभी पंप सेट लगातार चलाकर पूरा पानी निकाला जाए अन्यथा थली क्षेत्र की फसल भी खत्म हो जाएगी। किसानों ने पानी से खराब हुई फसलों का मुआवजा मांगा है और विभाग के दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग भी की है।
विज्ञापन

कोर्ट जाने की चेतावनी
किसान बेल सिंह ने कहा कि सिंचाई विभाग की लापरवाही से साल दर साल फसलें खराब होती हैं। अब हम विभाग और जिला प्रशासन के खिलाफ कोर्ट जाएंगे। पिछले 40 साल की बर्बादी का मुआवजा मांगा जाएगा और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।
डीसी ने देखी थी केसीबी
केसीबी ड्रेन का बेड लेवल पानी को आगे ले जाने के बजाय उल्टा धकेल रहा है। डीसी श्यामलाल पूनिया भी देख चुके हैं। बहादुरगढ़-झज्जर रोड क्रासिंग के पास ड्रेन में उगी झाड़ियां बताती हैं कि सफाई नहीं की गई। डीसी ने अधिकारियों से पूरी रिपोर्ट तलब की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें