फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: कंप्यूटर प्रोफेशनल्स की हड़ताल के चलते कामकाज प्रभावित, आम जनता परेशान

Mon, 11 Dec 2023 02:05 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर, हिसार (हरियाणा)

सार

धरने पर बैठे कंप्यूटर प्रोफेशनल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि हरियाणा सरकार से मांगों के प्रति बातचीत सकारात्मक नहीं होती तो 12 दिसंबर सभी सदस्य एकत्रित होकर मुख्यमंत्री आवास चंडीगढ़ पर ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन
हिसार में कंप्यूटर प्रोफेशनल्स की हड़ताल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल्स की हड़ताल के चलते सोमवार को जिले की सभी तहसीलों, सब तहसीलों तथा ई दिशा केंद्रों में कामकाज प्रभावित रहा। तहसील में रजिस्ट्री करवाने के लिए आए लोग परेशान दिखे, क्योंकि आज एक भी रजिस्ट्री नहीं हो पाई। उधर, ई-दिशा केंद्रों में भी 2 दिन छुट्टी रहने के बाद सोमवार को भारी भीड़ देखी गई, लेकिन हड़ताल के कारण वहां भी कामकाज ठप रहा और लोग दिन भर इधर-उधर भटकते रहे। हिसार में कंप्यूटर प्रोफेशनल्स ने लघु सचिवालय के बाहर धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन


धरने पर बैठे कंप्यूटर प्रोफेशनल एसोसिएशन के पदाधिकारी ने कहा कि हरियाणा सरकार से मांगों के प्रति बातचीत सकारात्मक नहीं होती तो 12 दिसम्बर को पंचकूला के सेक्टर 5 में शिक्षा सदन के पीछे हरियाणा कम्प्यूटर प्रोफेशनल के सभी सदस्य एकत्रित होकर मुख्यमंत्री आवास चंडीगढ़ पर ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन


कंप्यूटर प्रोफेशनल के राखी हड़ताल
समान काम, समान वेतन, पद सृजित करने की मांग को लेकर हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ के बैनर तले सोमवार को झज्जर में भी कंप्यूटर ऑपरेटरों ने हड़ताल रखी। इसके चलते सरल केंद्र, तहसील सहित अन्य विभागों ने काम नहीं हो सके और आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


लोग सुबह से ही सरल केंद्र और तहसील में काम करवाने के लिए पहुंच गए थे, लेकिन कंप्यूटर ऑपरेटर सीट पर नहीं थे। कंप्यूटर ऑपरेटर ने लघु सचिवालय के बाहर मांगों को लेकर धरना दिया और नारेबाजी की। सरल केंद्र में प्रतिदिन 200 टोकन कटते हैं, लेकिन आज कोई टोकन नहीं कटे। लोग परेशान होकर लौट गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें