फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभायात्रा निकालकर गजानन की मूर्तियां की स्थापित

विज्ञापन
भगवान गणेश की शोभायात्रा निकालते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
गणेश चतुर्थी उत्सव की धूम धर्मनगरी बेरी में रही। बेरी में कई स्थानों पर गजानन विराजे गए। बैंड बाजे के साथ शोभा यात्रा निकाल कर गणपति की मूर्ति की स्थापना की गई। दस दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में काफी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं। भले ही गणेश उत्सव की धूम महाराष्ट्र में देखने को मिलती हो लेकिन पिछले करीब दस वर्षों से धर्मनगरी बेरी में स्वर्णकारों व मराठा समाज के लोगों की ओर से शुरू किए उत्सव में अकेले बेरी में कई स्थानों पर धूमधाम से मनाया जाता है।
विज्ञापन

गणेश भक्तों ने बताया कि हर वर्ष भगवान गणेश की प्रतिमा मेन बाजार में कई जगह स्थापित की जाती हैं। रोजाना सुबह लड्डू व केले का भोग लगाया जाता है। अंतिम दिन भंडारा लगाया जाता है और शोभायात्रा निकाली जाएगी। भगवान गणेश उत्सव की धूम सुबह से देखने को मिली गणेश भक्त भगवान की प्रतिमा को स्थापित करने के लिए नाचे गाते हुए स्थान तक पहुंचे और महिलाओं ने मंगल गीत गाए। सुनारों वाली गली, रहमाणी गंज, नौबत राय गंज, गणपति दीवाने सेवा समिति सहित आधा दर्जन स्थानों पर गणपति की स्थापना की गई। गणपति दीवाने सेवा समिति के प्रधान अंकित मुकेरिया ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते पिछले 10 वर्ष से नौबत राय गंज में समिति की ओर से गणपति की स्थापना की गई। शाम को कस्बे में शोभा यात्रा निकाली गई। अंतिम दिन भंडारे का आयोजन कर गणेश की प्रतिमा का नहर में विसर्जन कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें