फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार के साथ मारपीट, तीन पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। गांव तुंबाहेड़ी में अवैध रूप से शराब को बेचने पर देसी शराब के ब्रांच संचालक व शराब बेचने वालों के बीच में मारपीट हुई। ठेकेदार के बयान पर युवकों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित धर्मेंद्र पुत्र इंद्र सिंह निवासी गांव तुबांहेडी ने बताया कि उसने गांव तुंबाहेडी व गांव मुबारकपुर में देसी शराब की ब्रांच ले रखी है। उन्हें जानकारी मिली थी कि गांव के ही सोनू, श्योलाल व सतीश अपनी गाड़ी से अवैध रूप से शराब लेकर गांव मुबारकपुर व तुबांहेड़ी में बेचने के लिए गांव भैरमपुर की तरफ से आएंगे। इस पर ठेकेदार सोमबीर पुत्र ईश्वर सिंह गांव तुंबाहेड़ी अपनी मोटरसाइकिल पर गांव मुबारकपुर के पास पहुंचे तो तीनों युवक गांव भैरमपुर की तरफ से आते हुए दिखाई दिए। तभी उन्होंने गाड़ी गांव मुबारकपुर की फिरनी की और तेज गति से भगा दी और आगे गली में रोक दी गई। उन्होंने गाड़ी की डिग्गी खोलकर देखी तो 9 पेटी देसी शराब मिलने पर तीनों ने उनके साथ गाली-गलौज की। काफी कहासुनी होने पर सतीश, श्योलाल व सोनू ने गाड़ी में रखे डंडे निकालकर सोमबीर को पीटना शुरू कर दिया। तभी गांव के लोग वहां आ गए। जिस पर तीनों शराब सहित गाड़ी छोड़कर भाग गए। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस व आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अवैध तौर पर पकड़ी गई 9 पेटी शराब को अपने कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस ने मामला दर्ज कार्रवाई शुरू दी गई है। जल्द ही आरोपियों के काबू कर लिया जाएगा।
- दिलबाग सिंह, थाना प्रभारी, माछरौली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें